Homeबोकारोपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे पदभार ग्रहण, जानें जानकी का...

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे पदभार ग्रहण, जानें जानकी का जीवन

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे पदभार ग्रहण, जानें जानकी का जीवन
डेस्क
झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में आज 10 जुलाई को नवनियुक्त अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव (पूर्व विधायक, बरकट्ठा विधानसभा) एवं सदस्य नरेश वर्मा पदभार ग्रहण करेंगे। आयोग के सदस्य नंद किशोर मेहता ने बताया कि यह समारोह न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि राज्य में पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम भी है।
जानकी का राजनीतिक जीवन
जानकी प्रसाद यादव झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के एक प्रमुख राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका योगदान स्थानीय स्तर पर सामाजिक विकास और पिछड़े वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण रहा है।
सफर:
जानकी प्रसाद यादव ने अपनी राजनीतिक शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से की थी। बाद में वे झारखंड विकास मोर्चा (JVM-P) में शामिल हुए, जिसके टिकट पर उन्होंने 2014 में बरकट्ठा विधानसभा सीट से जीत हासिल की। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अमित कुमार यादव को हराया। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।

2019 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा से बरकट्ठा सीट पर लड़े और निर्दलीय प्रत्याशी अमित यादव से चुनाव हार गए

जानकी यादव 2024 में BJP छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थामा और 2024 के विधानसभा चुनाव में JMM के उम्मीदवार के रूप में बरकट्ठा से चुनाव लड़ा, लेकिन वे एक बार फिर अमित यादव से चुनाव हार गए।
जानकी यादव और उनके प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार यादव एक ही गांव, चटकरी (चलकुसा प्रखंड), के निवासी हैं। दोनों को स्थानीय स्तर पर “चाचा-भतीजा” के रूप में जाना जाता है, जो बरकट्ठा की राजनीति में एक रोचक प्रतिद्वंद्विता को दर्शाता है।

झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष

7 जुलाई 2025 को झारखंड सरकार ने जानकी यादव को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।

ट्रिपल टेस्ट

इस नियुक्ति से निकाय चुनावों में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है, जो ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने के लिए आवश्यक है। यह कदम झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनावों को जल्द कराने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!