Homeबोकारोसियारी गांव के बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पड़ोसी सोते...

सियारी गांव के बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पड़ोसी सोते रहे

सियारी गांव के बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पड़ोसी सोते रहे
गोमिया
गोमिया थाना अंतर्गत सियारी पंचायत के गोसे और बड़की कोयोटांड गांव में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने शुक्रवार की रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच सुनियोजित तरीके से कई घरों को निशाना बनाया।
चोरों ने पहले कुछ घरों के बाहर से सीकड़ लगाकर ग्रामीणों को भीतर बंद कर दिया, और जिन घरों में ताला लगा हुआ था, उनका ताला तोड़कर आराम से भीतर घुसे और नकदी एवं कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। आश्चर्य की बात यह रही कि चोरी की घटना के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने बिशेश्वर कुमार महतो के घर से कासा के 4 पीस थाली, चांदी का 5 लॉकेट, एक चांदी की चैन ले गए। मीणा देवी (पति: स्व. जीतन महतो) के घर से सोने की 2 पीस बाली, चांदी का एक जोड़ा पायल, मनवा देवी (पति रूपलाल महतो) के घर से नकद 11,500 रुपये, एक चांदी का गले का हार, और दो जोड़ा पायल ले गए।
इस घटना की जानकारी सियारी पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर एक के बाद एक कई घरों में चोरी की और ग्रामीणों के लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी गई है,

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!