Homeबोकारोभाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने राज्यपाल को भेंट की अपनी नई...

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने राज्यपाल को भेंट की अपनी नई पुस्तक

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने राज्यपाल को भेंट की अपनी नई पुस्तक
बेरमो
बेरमो निवासी भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने शुक्रवार को रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी नई पुस्तक “मोदी की गारंटी : स्वस्थ भारत” राज्यपाल को भेंट की।
इस पुस्तक की प्रस्तावना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने लिखी है। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तृत उल्लेख है। विशेष रूप से इसमें कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रबंधन, वैक्सीन विकास की पूरी प्रक्रिया और दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का वर्णन किया गया है।
साथ ही पुस्तक में भारत के ‘फार्मा सुपरपावर’ बनने की यात्रा और आयुष को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने की कहानी भी विस्तार से प्रस्तुत की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!