Homeबोकारोगोमिया में सनसनीखेज मामला, महिला मुखिया लापता

गोमिया में सनसनीखेज मामला, महिला मुखिया लापता

गोमिया में सनसनीखेज मामला, महिला मुखिया लापता
डेस्क
गोमिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की एक चर्चित महिला जनप्रतिनिधि अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। 2 अक्टूबर की दोपहर वे अपने घर से निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटीं। परिवार वालों ने आसपास और सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन की, मगर कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। हालात बिगड़ते देख उनके पति को गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
यह महिला 2022 में पहली बार पंचायत चुनाव के मैदान में उतरी थीं और जीत हासिल कर क्षेत्र की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उनकी पहचान एक सक्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में बनी। लेकिन बाद में ग्राफ गिरने लगा।
विजयादशमी और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के बीच अचानक उनके लापता हो जाने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव में लोग हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह सब कैसे हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनके ठिकाने का पता लगाने का प्रयास जारी है।
👉 लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी जस का तस है –
क्या यह महज़ संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है? 🕵️‍♂️
बता दें कि लापता जनप्रतिनिधि पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी है और गोमिया प्रखंड अंतर्गत बोकारो जिला की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!