Homeबोकारोपचमो पंचायत में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बांटे 60 कंबल

पचमो पंचायत में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बांटे 60 कंबल

पचमो पंचायत में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बांटे 60 कंबल
गोमिया
गोमिया विधानसभा के सुदूरवर्ती क्षेत्र झुमरा पहाड़ की तलहटी स्थित पचमो पंचायत में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह द्वारा 60 कंबल का वितरण किया गया।
बताया गया कि क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह निरंतर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटकर उन्हें राहत पहुंचा रहे हैं। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और लोगों ने उन्हें “गरीबों का मसीहा” बताते हुए उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में इस तरह का सहयोग गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है और ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। मौके पर कार्यक्रम में बलकु रविदास, अशोक सिंह, राजेंद्र कुमार महतो, बिरजू रविदास, अशोक राम, रेवालाल महतो, जगरनाथ करमाली, विनोद अगरिया, लालदेव महतो, दिनेश सिंह, सोमर अगरिया, वार्ड सदस्य जगदीश महतो, बबलू राम, राजकुमार यादव, बासुदेव यादव, पंकज राम, धर्मेंद्र भंडारी, जगदीश सिंह, जगदीश भूईयां, बुधन महतो, चमन महतो, टेकोचंद महतो एवं सुंदर सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!