Homeबोकारोगणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जरूरतमंदों...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
गोमिया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कड़ाके की ठंड और सरकार की कथित उदासीनता को देखते हुए पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने सोमवार को साड़म स्थित अपने आवास पर लगभग 120 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने अपने निजी खर्च से गरीबों को आवास पर बुलाकर ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया तथा सभी को मिठाई भी खिलाई।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे आम जनता को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के हर जिम्मेदार व्यक्ति का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने उपस्थित पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके बिना लोकतंत्र अधूरा है, लेकिन सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पत्रकारों की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके हित में भी ठोस कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य गुलशरीफ, प्रजापति संघ के जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति, आजसू के राजकुमार यादव, गोमिया भाजपा युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित यादव, इसके अलावा बासुदेव यादव, नरेश यादव, संजय ठाकुर, आकाश कुमार, बबलू यादव, सोनू यादव, मोहन मुरारी चौधरी, बबलू राम, अमित दे, बलराम पासवान, अशोक राम, धर्मेंद्र भंडारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!