Homeबोकारोदेहरादून: पलटन बाजार में युवती की ह’त्या, बाजार बंद, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: पलटन बाजार में युवती की ह’त्या, बाजार बंद, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: पलटन बाजार में युवती की ह’त्या, बाजार बंद, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून से अनंत कुमार
देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार के निकट मच्छी बाजार में सोमवार को एक युवती की दिनदहाड़े ह’त्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने सुरक्षा के विरोध में पलटन बाजार बंद कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि गुंजन और आकाश की पिछले दो वर्षों से जान-पहचान थी। गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। शिकायत के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने बताया कि आकाश का मोबाइल पिछले तीन दिनों से बंद था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज गुंजन काम पर पलटन बाजार पहुंची थी, उसी दौरान आरोपी ने बाजार में ही उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।
इस वारदात से लोग हैरान हैं कि इस प्रकार की घटना देहरादून में नहीं होती है। बहरहाल महिलाओं की सुरक्षा और पहले से दी गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जरूरत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!