Homeबोकारोगोमिया-ललपनिया रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौ'त

गोमिया-ललपनिया रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौ’त

गोमिया-ललपनिया रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौ’त
गोमिया
गोमिया-ललपनिया मुख्य सड़क पर गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौ’त हो गई। दोनों हादसे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से हुए, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के आश्रम विद्यालय तुलबुल के खिजुरिया के समीप हुई। जानकारी के अनुसार ललपनिया के तिलैया गांव निवासी चंद्र किशोर साव होसिर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे उनकी बाइक की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना गोमिया-ललपनिया रोड स्थित कला संस्कृति भवन के पास हुई। यहां एक ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। तुलबुल के बोरवाडीह निवासी उमेश हांसदा (26 वर्ष) और कृष्णा मांझी (17 वर्ष) बाइक से ललपनिया की ओर जा रहे थे। रात के समय उनकी बाइक खड़ी ट्रॉली से पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ललपनिया थाना प्रभारी जयप्रकाश एक्का मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं पहली घटना में मृतक का शव गोमिया थाना लाया गया है।
गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!