Homeबोकारोदुबई में गोमिया के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार ने मारपीट...

दुबई में गोमिया के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार ने मारपीट का लगाया आरोप

दुबई में गोमिया के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार ने मारपीट का लगाया आरोप
गोमिया
बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत निवासी एक प्रवासी मजदूर की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, बड़की सीधावारा गांव निवासी भैरो महतो के 42 वर्षीय पुत्र मनोज महतो 8 मार्च को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। वे वहां सैम बिल्डिंग कंक्रीटिंग प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे।
मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया है कि दुबई में उनके पति के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि वहां उन्हें उचित भोजन तक नहीं दिया जा रहा था और काम न करने पर प्रताड़ित किया जाता था।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मामले को लेकर क्षेत्र में भी आक्रोश है।
प्रवासी हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत हो रही है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। बोकारो जिला के गोमिया, नावाडीह, विष्णुगढ़, डुमरी और बगोदर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं, जहां कई बार उन्हें शोषण और असुरक्षित परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की, ताकि मजबूरी में हो रहे पलायन को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!