Homeबोकारोझारखंड चौक में मजदूर यूनियन कार्यालय पर मनाया गया मई दिवस, श्रमिक...

झारखंड चौक में मजदूर यूनियन कार्यालय पर मनाया गया मई दिवस, श्रमिक एकता का दिया संदेश

झारखंड चौक में मजदूर यूनियन कार्यालय पर मनाया गया मई दिवस, श्रमिक एकता का दिया संदेश
गोमिया/बेरमो: झारखंड चौक स्थित मजदूर यूनियन कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय नेता मो. शाहजहाँ द्वारा झंडोत्तोलन कर की गई।
इस अवसर पर बेरमो अंचल सचिव ब्रज किशोर सिंह ने मई दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस लगभग 140 वर्ष पुराना है, जिसकी शुरुआत अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों द्वारा शोषण के खिलाफ किए गए आंदोलन से हुई थी। उन्होंने बताया कि मजदूरों की कुर्बानी के बाद ही आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम और आठ घंटे मनोरंजन का अधिकार सुनिश्चित हो सका।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को बदलकर चार श्रम संहिताओं में परिवर्तित किए जाने पर चिंता जताई। उनका आरोप था कि नए श्रम कानून निजी मालिकों के पक्ष में हैं, जिससे मजदूरों के अधिकारों का हनन हो सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन का गठन भी अब पहले जितना आसान नहीं रह गया है और इससे श्रमिकों का शोषण बढ़ने की आशंका है।
ब्रज किशोर सिंह ने बढ़ती महंगाई पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने और मजदूरों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम को एटक नेता नवीन पाठक, राजकिशोर प्रसाद सिंह एवं मो. शाहजहाँ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन रामेश्वर साव ने किया।
कार्यक्रम के उपरांत शाम में मजदूरों द्वारा एक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।
इस मौके पर आबिद परवेज, सत्यजीत राय, जानकी महतो, अशीम तिवारी, अर्जुन राम, सरजू प्रसाद महतो, ओम प्रकाश चौधरी, पप्पू शर्मा, अमृत महतो, मुंशी प्रसाद, जागेश्वर महतो, संतोष यादव, रंजीत ठाकुर, रामलाल ठाकुर, मो. इरशाद, टिपू खान, रेवत लाल महतो, बासदेव महतो, नारायण महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!