Homeबोकारोबैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया के क्लर्क का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला

बैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया के क्लर्क का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला

बैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया के क्लर्क का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला
गोमिया। बैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया शाखा में कार्यरत क्लर्क विनय कुमार सिंह चौधरी (लगभग 40 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह सवांग स्थित सेवा सदन अस्पताल से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के आवास में किराये पर रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को विनय कुमार सिंह चौधरी बैंक नहीं पहुंचे। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर सहकर्मियों ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद बैंक कर्मी उनके किराये के आवास पर पहुंचे, जहां दरवाजा बंद मिला। आशंका होने पर इसकी सूचना गोमिया पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!