पूर्व मंत्री माधव लाल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई
बेरमो
देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को 66 वें जन्मदिन के अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बधाई दी है. उनका जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिला के बैदापोसी गांव में हुई. उन्होंने कहा कि द्रोपदी मुर्मू देश की पहली जनजातीय समुदाय और आजाद भारत में जन्म लेने वाली राष्ट्रपति हैं. साथ ही राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हैं. उड़ीसा के छोटे से गांव से शिक्षा दीक्षा के बाद पहली बार पंचायत की पार्षद चुनी गई. इसके बाद भारतीय जनता से दो बार विधायक और मंत्री भी बनी. झारखंड राज्य की राज्यपाल बनी तो यहां के निवासियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम किया. राजनीतिक दल के पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलने के कारण कभी भी विवाद उनके सामने नहीं आई. उन्होंने झारखंड के सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेकर एक संदेश देने का काम किया है. ललपनिया के लुगुबुरु घंटा बाड़ी धोरोम गाड़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन में शिरकत कर आदिवासी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.